बारिश के कारण गिरी मकान की छत, हुआ लाखों का नुक्सान

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2022 11:30 AM

the roof of the house fell due to rain there was a loss of lakhs

गत रात्रि हुई बारिश के कारण अजीत रोड पर अचानक एक मकान की छत गिर गई

बठिंडा : गत रात्रि हुई बारिश के कारण अजीत रोड पर अचानक एक मकान की छत गिर गई जिससे काफी माली नुक्सान हो गया लेकिन जानी नुक्सान से बचाव रहा।

सैलून संचालक मुहम्मद हाशिम ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। गत रात्रि उनके एक कमरे की छत से पानी टपकने लगा जिस कारण वह दूसरे कमरे में चले गए। इसी दौरान उसके कमरे की छत गिर गई। छत गिरने के कारण मोटरसाइकिल, स्कूटी, कूलर व अन्य सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे में कोई मौजूद न होने के कारण जानी नुक्सान होने से बचाव रह गया। उसने बताया कि उनका लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!