रामां मंडी-जज्जल रोड पर ट्राला पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 10 Sep, 2019 06:14 PM

road accident

स्थानीय शहर के रामां मंडी-जज्जल रोड पर सड़क हादसे में इस ट्राला चालक की दर्दनाक मौत होने का मामला ध्यान में आया है।

रामां मंडी (परमजीत): स्थानीय शहर के रामां मंडी-जज्जल रोड पर सड़क हादसे में इस ट्राला चालक की दर्दनाक मौत होने का मामला ध्यान में आया है। जानकारी अनुसार ट्राला चालक जोकि लुधियाना का रहने वाला था, ट्राले में सरिया लेकर रिफायनरी की तरफ जा रहा था कि रास्ते में अचानक नींद की झपकी आने से ट्राला बेकाबू होकर पेड़ के साथ जा टकराया। 

इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय शहर की समाजसेवी हैल्पलाइन वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान बॉबी लैहरी, साहिल बांसल, विकास जिन्दल और रामां पुलिस ए.एस.आई. सुरजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी और स्थानीय सरकारी हस्पताल के फार्मासिस्ट तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हैलपल लाईन सदस्यों के आने तक उसको राहगीरों के विशेष सहयोग के साथ जे.सी.ब मंगवा कर पेड़ और ट्राले में फंसे ट्राला चालक को बाहर निकाला और तुरंत फर्स्ट एड देने उपरांत गंभीर रूप में जखमी चालक को हैल्पलाइन वैलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस द्वारा सिविल हस्पताल तलवंडी साबो पहुंचाया, जहां पहुंचते ही उक्त ट्राला चालक नौजवान की मौत हो गई। 

रामां पुलिस ने मृतक के भाई दीपक कुमार के बयानों के आधार पर धारा 174 अधीन कार्रवाई करते लाश का पोस्टमार्टम करवा कर लाश को वारिसों हवाले कर दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!