CM चन्नी और सिद्धू के मानसा आगमन की तैयारियां शुरु

Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2021 05:37 PM

preparations begin for arrival of cm channi and sidhu

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के मानसा जिले में पहली बार पहुंचने पर होने वाली विशाल रैली साबित कर देगी कि यह जोड़ी फिर पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित करेंगी।

मानसा (संदीप मित्तल): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के मानसा जिले में पहली बार पहुंचने पर होने वाली विशाल रैली साबित कर देगी कि यह जोड़ी फिर पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित करेंगी। यह शब्द पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नजदीकी जैलदार गुरप्रीत सिंह सीनियर कांग्रेसी नेता ने अनाज मंडी मानसा रैली वाले स्थान पर बातचीत के दौरान कहे।

यह भी पढ़ेंः बड़ी वारदात: सब्जी मंडी में महिला का कत्ल, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

इंचार्ज राजा वड़िंग के नेतृत्व में यह एक ऐतिहासिक रैली होगी क्योंकि पार्टी के सभी नेता और वर्कर इसे कामयाब करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली को सिद्धू, चन्नी की जोड़ी के इलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री, एम.एल.ए. और मानसा जिले की लीडरशिप से लोगों के जुड़े हुए लोगों का संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मानसा जिले के विकास के लिए पहले ही करोड़ों रुपए की ग्रांट चन्नी सरकार जारी कर चुकी है और करोड़ों रुपए की अनुदान नए विकास के लिए जारी कर सकती है। इस मौके पर एस.डी.एम. मानसा हरविंदर सिंह जस्सल, डी.एस.पी. संजीव कुमार गोयल के इलावा अन्य यूथ नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!