Bathinda : चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान सहित 4 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2024 12:48 AM

bathinda 4 members arrested along with stolen goods

थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने ए.सी. चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी के 17 ए.सी. बरामद किए हैं।

बठिंडा (विजय): थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने ए.सी. चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी के 17 ए.सी. बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार अर्जुन सिंह ने सूचना के आधार पर शांति देवी अस्पताल के नजदीक छापामारी करके आरोपियों राजविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, राज कुमार व धर्मपाल निवासी बठिंडा को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने मिलकर चोर गिरोह बनाया हुआ है जो अधिकांश तौर पर सरकारी व गैर सरकारी इमारतों से ए.सी. चोरी करते हैं।

पुलिस ने आरोपियों से 17 ए.सी. बरामद किए हैं। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है जिसमें चोरी के और सामान की बरामदगी होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!