अवैध शराब, भुक्की व नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 20 Apr, 2025 06:29 PM

4 arrested with illegal liquor and drugs

जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध शराब, भुक्की व नशीली गोलियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध शराब, भुक्की व नशीली गोलियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार देसपाल सिंह ने गांव चाऊके से आरोपी दर्शन सिंह को गिरफ्तार करके उससे 15 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

इसी प्रकार थाना नंदगढ़ पुलिस के सहायक थानेदार इकबाल सिंह ने गांव कालझराणी से आरोपी चरन सिंह को गिरफ्तार करके उससे 1 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना सदर बठिंडा पुलिस के इंस्पैक्टर जगदीप सिंह ने मुल्तानिया से आरोपियों चरनजीत सिंह व काला सिंह निवासी बीड़ तालाब को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से 40 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!