मोटरसाइकिल चोर गिरोह का 1 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल बरामद

Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2026 05:13 PM

motorcycle theft gang member arrest

इंडस्ट्रियल पुलिस पोस्ट ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

बठिंडा (विजय): इंडस्ट्रियल पुलिस पोस्ट ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि इंडस्ट्रियल पुलिस पोस्ट गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप सिंह गिल आदतन चोर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने आरोपी से 7 और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जो अलग-अलग जगहों से चोरी की गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!