अफीम व नशीले पाऊडर सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2018 12:35 PM

4 arrested

नशा तस्करों विरुद्ध चलाए अभियान के तहत जिला पुलिस संगरूर को उस समय भारी सफलता मिली जब अफीम व नशीले पाऊडर सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

संगरूर(विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र): नशा तस्करों विरुद्ध चलाए अभियान के तहत जिला पुलिस संगरूर को उस समय भारी सफलता मिली जब अफीम व नशीले पाऊडर सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। 

इस संबंधी पुलिस लाइन में बुलाई प्रैस कांफ्रैंस दौरान गुरमीत सिंह सिद्धू एस.पी. डी. इनवैस्टीगेशन व एस.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस के सी.आई.ए. बहादर सिंह वाला विंग ने रसूलपुर रोड गांव भलवान में लगाए नाके दौरान मोटरसाइकिल को शक के आधार पर रोका व चैकिंग दौरान मोटरसाइकिल सवार नरेन्द्र सिंह व चरणजीत सिंह से 10 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। 

पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह ने और जानकारी देते बताया कि सी.आई.ए. के सहायक थानेदार केवल कृष्ण ने नाकाबंदी दौरान गांव गंगा सिंह वाला में चैकिंग दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार दलबीर राम व चरणजीत राम से 500 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता प्राप्त की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!