पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियां और शराब सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 15 Mar, 2023 10:32 AM

3 arrested including drugs and liquor

पुलिस ने 3 मामलों में 700 नशीली गोलियां, 45 बोतल शराब सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है

बरनाला : पुलिस ने 3 मामलों में 700 नशीली गोलियां, 45 बोतल शराब सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. सतबीर सिंह ने बताया कि एक मुखबिर ने धनौला थाना पुलिस को सूचना दी कि तरसेम सिंह धनौला क्षेत्र में नशीली गोलियां बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे 700 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना सिटी बरनाला की पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान जब अनाज मंडी के समीप जा रही थी तो एक महिला प्लास्टिक की केनी ग्राइंडर लेकर आती दिखी। पार्टी देखकर जब पुलिस खिसकने लगी तो महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 बोतल शराब बरामद की गई। एक अन्य मामले में पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक की थैली ले जाते देखा। उक्त व्यक्ति को काबू करने के बाद उसके पास से 30 बोतल शराब बरामद की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!