Edited By Kalash,Updated: 26 Nov, 2025 04:37 PM

थाना कंटोनमैंट की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे मोटरसाइकिल सवार अर्शदीप सिंह को जांच के लिए रोका, जबकि उसके पीछे बैठा राजन सिंह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।
अमृतसर (संजीव): थाना कंटोनमैंट की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे मोटरसाइकिल सवार अर्शदीप सिंह को जांच के लिए रोका, जबकि उसके पीछे बैठा राजन सिंह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।
पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी का पाए जाने पर अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान उसने माना कि कुछ दिन पहले इस मोटरसाइकिल को उसने गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर से चोरी किया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में ले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here