बड़ा खुलासा: जेल से भगवानपुरिया के इशारे पर अंग्रेज ने किया था मस्ती का मर्डर

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2019 09:44 AM

gangster jaggu bhagwanpuria

सी.आई.ए. स्टाफ ने आज केन्द्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर अंगे्रज सिंह से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा किया है।

अमृतसर(संजीव): सी.आई.ए. स्टाफ ने आज केन्द्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर अंगे्रज सिंह से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बरामद किए गए गैंगस्टर करन मस्ती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। अंग्रेज सिंह ने माना कि यह हत्या उसने जेल में बैठे गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर की थी।

अंग्रेज ने बताया कि उसने करन मस्ती को नशीली वस्तु देकर पहले बेहोश किया, फिर गला घोंट मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने मस्ती के घर में पड़ा लूट का 3 किलो सोना उठाया लिया। फिर आई-20 कार की डिक्की में उसकी लाश रखी और फ्लैट से कहीं दूर छोड़ आया था। ये जानकारी डी.सी.पी. इंवैस्टीगेशन मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने दी। उनके साथ ए.डी.सी.पी. युगराज सिंह व इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह रंधावा भी थे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में करन मस्ती की हत्या के बाद जब अंग्रेज सिंह ने जग्गू भगवानपुरिया को इसकी खबर दी तो उसने मस्ती के घर से उठाए सोने का हिस्सा चंडीगढ़ पहुंचाने को कहा था, जिस पर अंग्रेज डेढ़ किलो सोना चंडीगढ़ बस स्टैंड पर जग्गू के कारिंदे निक्के को देकर आया, पर बाकी डेढ़ किलो सोना अपने पास रख लिया।

इस दौरान उसने जग्गू से झूठ बोला कि उसे वहां से 2 किलो सोना मिला है। लूट का सोना करन मस्ती के जीजा व एक अन्य सुनार गुरविन्द्र सिंह उर्फ बंटी ने भी खरीदा था। इन दोनों सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उधर अंग्रेज सिंह ने आज पुलिस को गुरु बाजार स्थित प्रेम ज्यूलर व मराठा ज्यूलर से लूटे गए सोने में से आधा किलो सोना रिकवर करवाया। उसने बताया कि जेल में बैठा गैंगस्टर भगवानपुरिया अक्सर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क पर रहता था। पुलिस अंग्रेज सिंह से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई अन्य मामलों के खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!