कोरोना के मृतक का श्मशान में नहीं जलाने दिया शव, गांवों वाले बोले कहीं और ले जाओ

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2020 03:59 PM

controversy over the cremation of hujuri ragi before shri harmandir sahib

कोरोना पॉजिटिव पाए गए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा का गुरुवार सुबह गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में निधन हो गया।

अमृतसर(नीरज): कोरोना पॉजिटिव पाए गए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा का गुरुवार सुबह गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में निधन हो गया। जब उनका शव श्मशान घाट लाया गया तो गांव के लोगों ने गांव में संस्कार करने से मना कर दिया। गांव वालों का कहना हैं कि कोरोना मरीज का संस्कार हम यहां नहीं करने देंगे किसी और जगह किया जाए। बताया जा रहा है कि विदेश से लौटने के बाद उन्होंने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक प्रोग्रामों में हिस्सा लिया था।

PunjabKesari
सील किया गया घर के आसपास का इलाका
पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग द्वारा निर्मल सिंह के घर के आसपास इलाका सील कर दिया गया है तथा उनके घर में मौजूद पत्नी, बेटा, बेटी, चाचा तथा चाची को भी आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। इसके अलावा निर्मल सिंह की जालंधर में रहने वाली बेटी के सैंपल लेने को सिविल सर्जन जालंधर को कहा गया है। वहीं जी.एन.डी.एच. के डाक्टर दद्दू को उनके घर में 14 दिन कोरंटाइन रहने को कहा गया है। 
PunjabKesari
46 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि
पंजाब में 46 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 19 नवांशहर जिले, 10 मोहाली, 6 होशियारपुर, 5 जालंधर, 3 लुधियाना, एक पटियाला और 1 व्यक्ति अमृतसर जिले से हैं।मरने वालों में नवांशहर जिले के 70 वर्षीय बुजुर्ग पाठी की 18 मार्च को मौत हो गई थी। 29 मार्च की रात में अमृतसर के श्री गुरु नानक देव जी मेडिकल कॉलेज में दाखिल होशियारपुर जिले के गांव मोरांवाली के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 30 को पटियाला में भर्ती लुधियाना के अमरपुरा की 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद  31 को मोहाली के नया गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!