ससुरालियों से परेशान युवक ने जहर निगला, मौत

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2020 09:11 AM

commit suicide

ससुरलियों से परेशान युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या करने के मामले में थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने युवक को मरने पर मजबूर करने के

अमृतसर(संजीव): ससुरलियों से परेशान युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या करने के मामले में थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने युवक को मरने पर मजबूर करने के आरोप में उसकी पत्नी गगनप्रीत कौर सहित जसपाल सिंह, मनप्रीत कौर व निर्मल सिंह निवासी फताहपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर उक्त आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

कुलवंत सिंह कंता की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में उसका कहना है कि उसके छोटे लड़के दीपक उर्फ दीपू का उक्त आरोपी गगनप्रीत कौर के साथ सभी रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। दोनों में अक्सर घरेलू झगड़ा रहता था। जिस कारण 6 माह पहले गगनप्रीत कौर घर छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। जिसने अपने मायके जा कर उसके लड़के के विरुद्ध थाना वूमैन सैल में शिकायत दे दी थी। उसका लड़का दीपक सब कुछ भूल कर ससुराल से अपनी पत्नी को लेने के लिए गया था।

मगर वहां उसकी पत्नी व उसके ससुर ने उसे बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। परेशानी के हालत में वह घर पहुंचा। आज उसे पता चला है कि उसके लड़के को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब वह उसे देखने के लिए वहां पहुंचा तो उसका लड़का मर चुका था। जिसने आरोपियों की प्रताडऩा के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!