पंजाब में Youtuber गिरफ्तार, DGP ने किए बड़े खुलासे, ज्योति मल्होत्रा से...

Edited By Kalash,Updated: 04 Jun, 2025 01:35 PM

youtuber arrested in punjab

पंजाब में जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तारी हुई है।

मोहाली: पंजाब में जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तारी हुई है। अब स्टेट स्पेशल ऑप्रेषन सैल (एस.एस.ओ.सी.) मोहाली ने खूफिया जानकारी के आधार पर रूपनगर के माहला गांव निवासी जसबीर सिंह से जुड़े एक महत्वपूर्ण जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा एक्स पर जानकारी दी गई है। 

जानकारी के अनुसार जसबीर सिंह 'जान महल' नाम का यूट्यूब चैनल चलाता हैं। उसे पी.आई.ओ. शकीर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़ा पाया गया है जो कि एक आतंकवादी समर्पित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। उन्होंने हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​(जासूसी के लिए गिरफ्तार) और एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश पाकिस्तानी नागरिक और निकाले गए पाक हाई कमिशन के अधिकारी से भी नजदीकी संपर्क बनाए रखा।     

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में  पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत की थी जहां वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से मिला था। उसने 3 बार  (2020, 2021, 2024) पाकिस्तान की यात्रा की और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित नंबर थे, जो अब फोरेंसिक जांच के दायरे में हैं।    

ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इन आई.पी. से अपने संचार के सभी निशान मिटाने की कोशिश की। एस.एस.ओ.सी. मोहाली में उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उसके  सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!