VIDEO: बुलेट को आग लगने से 2 युवक झुलसे, 1 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Dec, 2019 12:41 PM

youth scorched due to fire on bullet

शहर के नजदीकी गांव दुनेके के पास सोमवार को देर शाम बुलेट मोटरसाइकिल की कार से टक्कर के बाद आग लगने से 2 युवक झुलस गए।

मोगा(गोपी राऊके): शहर के नजदीकी गांव दुनेके के पास सोमवार को देर शाम बुलेट मोटरसाइकिल की कार से टक्कर के बाद आग लगने से 2 युवक झुलस गए। उनमें से एक बलजिंदर सिंह की आज सुबह मौत हो जाने की खबर मिली है। 

जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह (42) और बलजिन्दर सिंह (38) मोगा से एक विवाह समारोह से वापस अपने गांव घलकलां लौट रहे थे। इस दौरान अचानक बुलेट कार से टकरा गई। टकराने के तुरंत बाद ही बुलेट को आग लग गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सूचना मिली है कि आज सुबह ही बलजिंद्र सिंह की मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!