बड़ी वारदात : तेजधार हथियारों से की नौजवान की हत्या
Edited By Kalash,Updated: 09 Oct, 2022 01:04 PM
शहर के मकबुलपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है
अमृतसर : शहर के मकबुलपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक नौजवान का तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान साहिलप्रीत के रूप में हुई है। आपको बता दे कि उसकी 3 महीने पहले शादी हुई थी।
यह भी जानकारी मिली कि मृतक साहिलप्रीत पर एन.डी.पी.एस. के तहत केस दर्ज हैं। हमलावरों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here