सुनाम में किरच मारकर नौजवान का कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 22 Jan, 2020 03:23 PM

young man killed by splashing in sunam

बीती रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति का किरच मार कर कत्ल कर दिया गया। ....

सुनाम उधम सिंह वाला: बीती रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति का किरच मार कर कत्ल कर दिया गया। जानकारी देते हुए जी.आर.पी. पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेने के लिए आया। इस दौरान मोटरसाइकिल स्टैंड में नहीं होने के कारण वह स्टैंड के मालिक विशाल कुमार शैंटी के साथ झगडऩे लगा। इसके बाद उसने शैंटी पर एक किरच के साथ कई बार किए और वहां से फरार हो गया। 

इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, घटना स्थान पर एकत्रित हुए लोगों ने जख्मी को पास के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रैफर कर दिया गया परन्तु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके उसकी खोज शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!