युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा..मैनूं माफ कर दियो मैं तुहाडी उम्मीदां ते चंगा नहीं उतर सकेआ

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jul, 2020 02:18 PM

young man commits suicide

स्थानीय मोहल्ला गुज्जरां निवासी युवक द्वारा फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का समाचार मिला है। ...

बंगा(चमन लाल,राकेश): स्थानीय मोहल्ला गुज्जरां निवासी युवक द्वारा फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का समाचार मिला है। परिजनों ने बुधवार सुबह उसका शव गाडर पर लटकते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत उर्फ पम्मा पुत्र मोहन लाल जोकि स्थानीय तहसील कॉपलैक्स में टाइपिस्ट का कार्य करता था तथा विगत कोविड लॉकडाऊन के दिनों में मानसिक तौर पर पेशान था। मृतक पम्मा के परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति गत रात्रि वह कमरे में सोने के लिए गया, परंतु सुबह बाहर नहीं आया तो जब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो गाडर पर उसका शव लटक रहा था। वहीं पुलिस को मृतक के कमरे में रखी डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैनूं माफ कर दियो मैं तुहाडी उम्मीदां ते कामयाब नहीं हो सकेआ, मैनूं माफ कर देओ पर मेरी मौत दा किसे नूं जिम्मेवार न ठहराणा क्योंकि मैं अपनी जिंदगी तो हार गेआ हां, आई लव यू डैड। थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे वाली कार्रवाई कर आरंभ कर दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!