पंजाब में Yellow alert, आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2023 05:14 PM

yellow alert of the meteorological department

पंजाब में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मार्च का महीना आते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मार्च का महीना आते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। 

ताजा जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने  23 व 24 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है इन दो दिनों में तेज गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में में हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के किसानों को सरसों की फसल की कटाई फिलहाल रोकने की सलाह दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।  विभाग ने यह भी कहा है कि यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के किसानों को गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोकने की सलाह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!