India में रह रही पाकिस्तानी महिलाओं को अटारी बॉर्डर पर रोका, जबरदस्त हंगामा..

Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2025 05:21 PM

women returning to pakistan stopped at attari border

जम्मू कश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले का बाद माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। अटारी बॉर्डर पर भड़की पाकिस्तानी महिलाएं...

पंजाब डेस्क : जम्मू कश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले का बाद माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। भारत सरकार के आदेशों पर पाकिस्तान से आए टूरिस्ट को जल्दी से वापस जाने के लिए कहा और अटारी बॉर्डर पर सख्ती कर दी है। सरकार के आदेशों पर अटारी बार्डर को बंद कर दिया गया है और कड़ी निगरानी में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। 

PunjabKesari

वहीं इस दौरान बड़ी ही हैरानीजनक खबर मिली है, जहां वीजा खत्म होने से पहले पाकिस्तान लौट रही महिलाओं को अटारी बॉर्डर व वाघा बॉर्डर पर रोक लिया गया और उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया। वहीं उनके बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया गया। इस पर महिलाओं ने कहा कि वह भारत में पली बढ़ी हैं उनका मायका परिवार यहां पर है, जबकि उनके शादी पाकिस्तान में हुई है। वह अपने मायके परिवार से मिलने आई है। महिलाओं के बाते सुनने का बाद भी अधिकारियों उन्हें जाने नहीं दिया और कहा कि, उनके पासपोर्ट भारतीय है इसलिए उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा।

इस दौरान महिलाओं काफी भड़की हुई नजर आई, एक महिला ने कहा कि वह राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली है और उसकी शादी पाकिस्तान के करांची में हुई। वह अपने मायके आई हुई थी जब वह वापस जाने लगी तो उन्हें रोक लिया गया और उनके बच्चों को आगे जाने दिया। सरकार एक मां को उसके बच्चों से अलग कैसा रख सकती है। वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि उसे पाकिस्तान में शादी करके गए हुए 20 साल हो गए हैं। उनके 2 बच्चे भी है, जिन्हें पाकिस्तानी नागरिकता मिली हुई है। महिला ने बताया कि उन्हें 27 को वापस जाना था लेकिन पहलगाव में हुए हमले के बाद पैदा हुए माहौल को देखते हुए वह 4 दिन पहले ही वापस लौट रही हैं। इस दौरान उनके बच्चों को पाकिस्तान जाने दे दिया लेकिन उन्हें रोक लिया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों के पास पाकिस्तान जाना है। 

वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि उसकी शादी 15 साल पहले कराची मे हुई थी। वह अपने माता-पिता से मिलने दिल्ली आई थी। पाकिस्तन लौटने दौरान उसे वाघा बॉर्डर पर रोक लिया गया। महिला ने बताया कि उसके बच्चों को वीजा नहीं मिला इसलिए वही उसके साथ नहीं आए थे। महिला ने बताया कि वह अकेली भारत आई थी लेकिन उसे वापस जाने नहीं दिया जा रहा है। उसका पति व बच्चे उसका इंतजार कर रहे हैं। महिला ने अपील की है कि उसे उसके परिवार के पास वापस पाकिस्तान भेजा जाए। 

पहलगाव में हुई आंतकी हमले का बाद भारत सरकार एक्शन मोडल में है। पाकिस्तान से आए टूरिस्ट को वापस जाने के आदेश दिए गए हैं। एक पुलिस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी हिन्दू परिवार 15 सदस्य सामने आए हैं, जो पिछले करीब 7 महीने से भारत में रह रहे हैं। ये परिवार हरियाणा में  हिसार में रह रहा था और इनका वीजा भी खत्म हो चुका है लेकिन इस के बावजूद ये यहां पर रह रहे हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर दिल्ली के पाकिस्तानी कैंप में भेज दिया है। 

आपको बता दें कि, आदेश जारी होने के बाद से गत दिन तक 105 भारतीय पाकिस्तान से वापस लौटे हैं और 28 पाकिस्तानी नागरिक वापसे पाकिस्तान लौट गए हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के आदेशों पर रिट्रीट सरेमनी में बदलाव कर दिया है। भारत के बीएसएफ जवानों ने गेट नहीं खोला और न  ही पाकिस्तानी रेंजर्स से हाथ मिलाया गया। जहां रिट्रीट सेरेमनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं वहीं गत दिन काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!