एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, शादी से इन्कार करने पर महिला को जिंदा जलाया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2025 06:17 PM

woman burnt alive in jalandhar for refusing to marry

शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जालंधर : शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी से इन्कार करने पर एक शख्स ने महिला को आग लगा दी। महिला पहले से शादीशुदा बताई जा रही है, जिसके पति का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। महिला अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना शहर के एकता नगर की बताई जा रही है जहां पर रात करीब 3 बजे एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर एक महिला और उसके बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। महिला की पहचान सुखविंद्र कौर के रूप में हुई है। 

आरोपी काफी दिनों से उक्त महिला पर गंदी नजर रखता था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना में महिला पूरी तरह से झुलस गई और उसके बच्चे भी जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। घटना के बाद महिला के परिजनों में काफी रोष है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर समय पर ना इलाज करने का दोष लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज को इलाज के लिए लाया गया था लेकिन अस्पताल वालों ने सही ढंग से मरीज का इलाज करने की बजाय उसे अमृतसर भेज दिया। पता चला है कि महिला ने शादी से इंकार किया था जिसके बाद व्यक्ति ने ऐसा किया। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!