Edited By Vatika,Updated: 22 Mar, 2022 02:05 PM

पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह रा
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब न देने के कारण उनकी सदन में किरकिरी हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री की तरफ से शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर 23 मार्च को पूरे पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया था।
इस पर बोलते राजा वड़िंग ने कहा कि छुट्टी का ऐलान करना ही सिर्फ़ भगत सिंह को श्रद्धांजलि देना नहीं है। उन्होंने रकहा कि इस दिन स्कूल, कालेजों में विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह की जीवनी के बारे बताया जाए तो बेहतर होगा। इस पर भगवंत मान ने राजा वड़िंग को सवाल किया कि क्या आपको यह पता है कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब होता है। इस सवाल का जवाब राजा वड़िंग नहीं दे सक, जिसके बाद पूरे सदन में माहौल हास्यप्रद हो गया। भगवंत मान ने बताया कि शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस 28 सितम्बर को राज्य के सभी स्कूलों, कालेजों में उनकी जीवनी के बारे विद्यार्थियों को बताया जाता है और उनको सारी जानकारी दी जाती है। मान ने कहा कि 23 मार्च की छुट्टी इसलिए की गई जिससे विद्यार्थी हुसैनीवाला या खटकड़ कलां जाकर शहीद भगत सिंह के जीवन बारे जानकारी प्राप्त कर सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।