WhatsApp को लेकर पड़ गया पंगा, देखते ही देखते....मंजर देख दहल गए लोग

Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2025 03:41 PM

whatsapp

व्हाट्सएप से बढ़ा विवाद खूनी जंग में बदला, 2 गंभीर घायल

खन्ना : खन्ना में व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रसूलड़ा गांव में एक व्यक्ति और उसके दोस्त पर चाकू से हमला किया गया। घायल 37 वर्षीय युगराज सिंह और 34 वर्षीय संदीप कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युगराज सिंह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। उनका अपने परिवार के सदस्यों से पहले से विवाद चल रहा था। घटना के दिन युगराज अपने दोस्त संदीप के साथ पटियाला में थे। वहां उन्हें चचेरे भाई का फोन आया। उसने रसूलड़ा गांव के सर्विस स्टेशन पर बुलाया। जब दोनों वहां पहुंचे तो पहले से मौजूद चचेरे भाई और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युगराज की छाती पर चाकू से वार किया। संदीप की छाती और पेट पर भी चाकू से हमला किया गया। उसके मुंह पर भी चोट पहुंचाई।

संदीप के अनुसार, हमलावर उसे व्हाट्सएप स्टेटस लगाने को लेकर धमका रहे थे। इसी रंजिश में यह हमला किया गया। डी.एस.पी. अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!