Weather Update: तेजी से बिगड़ रहा मौसम! जानें आज और कल कैसा रहेगा हाल

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2023 09:16 AM

weather update

लगभग 2 सालों में पहली बार हुआ है कि मार्च के महीने में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

चंडीगढ़: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ सहित कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती हैं।

उधर, चंडीगढ़ में एक बार फिर 2 दिन के लिए बारिश के अच्छे आसार बन गए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से शुक्रवार व शनिवार को बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने के साथ ही 2 दिन के दौरान तापमान में भी कमी देखी जाएगी। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह 17.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। एक हफ्ते से लगातार यह दूसरा वैस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है जिस वजह से शहर में बारिश के आसार बन गए हैं। बारिश की बात करें तो पहली मार्च से अभी तक पूरे महीने में 50.7 एम.एम. बारिश दर्ज हो चुकी है। लगभग 2 सालों में पहली बार हुआ है कि मार्च के महीने में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!