Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2024 03:06 PM
चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश के अच्छे आसार बने हुए हैं। शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम साफ होने के साथ ही रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। तापमान 35.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। बीती रात का तापमान 20.8 डिग्री रिकार्ड हुआ है। 24 घंटे के दौरान 9.3 एम.ए. बारिश दर्ज हो चुकी है। वहीं पहली मार्च से अब तक शहर में 45.4 MM बारिश हो चुकी है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
- सोमवार को बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 35 , न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।
- मंगलवार को मौसम साफ, अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता।
- बुधवार को मौसम साफ अधिकतम तापमान 38, न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है।