Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2025 10:19 AM

विजिलेंस ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते एक एसआई को गिरफ्तार किया है। एसआई सुखराज सिंह कमिश्नरेट पुलिस में तैनात था।
जालंधर (वरुण): विजिलेंस ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते एक एसआई को गिरफ्तार किया है। एसआई सुखराज सिंह कमिश्नरेट पुलिस में तैनात था। विजिलेंस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी है। डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने बताया कि अजनाला के रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की शिकायत पर यह कारवाई की गई।
उन्होंने कहा कि सुखराज सिंह ने नशा के केस में एक वाहन और दो मोबाइल छोड़ने के लिए पैसों की मांग की थी। हालांकि चर्चा यह भी है कि मामला जम्मू का था और एसआई विभाग से कोई खर्चा न मिलने के कारण उक्त लोगों से खर्चा मांग रहा था। यह दोनों भाई बीएसएफ में भी है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर एसआई को 30 हजार की रकम साथ वर्कशॉप चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीन माह बाद सुखराज राज की रिटायरमेंट भी थी। इस एसआई को एक एनकाउंटर दौरान गोली भी लगी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here