Edited By Urmila,Updated: 15 May, 2024 03:43 PM

चंडीगढ़ के एक ढाबे का वीडियो कुछ दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि यहां 'डीजल पराठे' बनते हैं।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एक ढाबे का वीडियो कुछ दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि यहां 'डीजल पराठे' बनते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद अब उक्त ढाबे का मालिक कैमरे के सामने आया है।
ढाबे के मालिक चन्नी सिंह ने कहा है कि 'डीजल पराठे' जैसी कोई चीज नहीं है। न तो वे यहां डीजल वाले परांठे बनाते हैं और न ही ऐसा कोई परांठा बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि एक फूड ब्लॉगर ने मजाक के तौर पर यह वीडियो बनाया था। उन्होंने बस इसे 'डीजल परांठे' का टाइटल दे दिया। हर कोई समझ सकता है कि कोई भी डीजल से परांठे नहीं बनाएगा और न ही कोई ऐसा परांठा खाएगा।
चन्नी सिंह ने आगे कहा कि उन्हें पहले नहीं पता था कि वीडियो वायरल हो रहा है। उसे इस बारे हाल ही में पता चला। उक्त ब्लॉगर ने इस वीडियो को डिलीट भी कर दिया है और लोगों से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह यहां से लंगर की सप्लाई भी करते हैं, वे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं कर सकते।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here