भीषण गर्मी के बीच पंजाब के लोगों के सामने खड़ी हुई बड़ी चिंता, पूरी खबर पढ़ करेंगे तौबा-तौबा

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2024 05:37 PM

very worrying news for the people of punjab during the terrible summer

पंजाब में 'लू' के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब में 'लू' के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य का तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

अगर ऐसा हुआ तो पंजाब में गर्मी का पिछले 46 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को पंजाब के जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा, लेकिन ये बढ़ोतरी यहीं रुकने वाली नहीं है। 26 और 27 मई को तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो यह 46 साल पहले के 47.7 डिग्री तापमान द्वारा करीब 1 डिग्री ज्यादा होगा। 

मौसम विभाग ने जहां राज्य के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यह अलर्ट जिला अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अन्य सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी और बढ़ेगी। आलम यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। खासकर दोपहर के समय सड़कें और बाजार खाली नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!