भीषण गर्मी के बीच पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर, जारी हुई ये खास जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2024 01:23 PM

punjab weather alert

पंजाब में भीषण गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है।भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की खबर जरूर दी है।भारतीय मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में हल्का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इससे खासकर उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा।

नौतपा का कहर जारी
25 तारीख से शुरू हुए नौतपा का पंजाब में आज 6वां दिन है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं 31 मई को राहत मिलेगी। बता दें इस एक सप्ताह में पंजाब के तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट हुई है। मौसम विभाग द्वारा  6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फिरोजपुर व फरीदकोट शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । वहीं जून महीने में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि जून महीना में भी लू का प्रकोप बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!