लोग निकालना चाहते थे गुरूद्वारे से, परेशान हो ग्रंथि ने पेट्रोल छिड़क ख़ुद को लगाई आग

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Oct, 2020 10:18 AM

upset granthi sprinkled petrol and set themselves on fire

कुलदीप सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह, सतपाल सिंह, खुशहाल सिंह तीनों उसे गुरुद्वारा साहिब से...

फाजिल्का (नागपाल): गांव के कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहब में से ग्रंथी को निकालने के लिए लोगों के पैंतरों से तंग आए ग्रंथी ने ख़ुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, जिसके बाद उसे अस्पताल दाख़िल कराया गया। फ़िलहाल इस मामले संबंधी थाना सदर पुलिस ने 3 आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी मुताबिक कुलदीप सिंह निवासी गट्टी नंबर -1 नजदीक रेते वाली भैनी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गांव के गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी है और उसके परिवार में कोई नहीं है।

कुलदीप सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह, सतपाल सिंह, खुशहाल सिंह तीनों उसे गुरुद्वारा साहिब से निकालने के लिए तंग-परेशान करते हैं, जिसके चलते उसे यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल इस मामले संबंधी आरोपी खुशहाल सिंह के परिवार वालों ने ग्रंथी की तरफ से लगाऐ गए आरोपों को गलत बताया है।

उन्होंने कह है कि गाँव के कुछ शरारती तत्वों ने खुशहाल सिंह को फंसाने के लिए ही ग्रंथी को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। फिलहाल पुलिस ने उक्त आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!