जालंधर निगम हाउस में जोरदार हंगामा, एजेंडे की फाड़ीं कॉपियां... माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 25 Aug, 2026 04:03 PM

uproar at jalandhar municipal corporation house

जालंधर नगर निगम हाउस  की बैठक में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है।

जालंधर: जालंधर नगर निगम हाउस  की बैठक में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा हुआ। हालांकि भारी हंगामे के बीच मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की अगुवाई में प्रस्ताव पास किए गए। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि जनरल हाउस की मीटिंग में मता नंबर 163 से 210 तक के प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें 183 मता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सोलेड वेस्ट प्रोजेक्ट को हाउस में ड्रॉप किया गया। दरअसल, कर्मचारी यूनियन के मनों में आशंका थी और उसके कारण इसे अभी रोक दिया गया। संदीप ऋषि ने बताया कि यूनियन के साथ मीटिंग के बाद उनकी सहमति से ही प्रस्ताव को पास किया जाएगा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया।

इससे पहले टेबल आइकन प्रस्ताव को पास किया गया। वहीं पार्षदों की मुश्किलों को सुनकर मेयर विनीत धीर द्वारा जवाब दिया गया। मीटिंग के दौरान कुछ हंगामा भी देखने को मिला, जिसके बाद कुछ पार्षदों द्वारा वॉक आउट कर दिया गया। कांग्रेस के वार्ड-1 की पार्षद ने नार्थ हलके काम गिनाए और कहा कि दिनेश ढल्ल के इंचार्ज रहते काम रुके हुए थे और अब मेयर धीर खुद नार्थ हलका इंचार्ज हैं, इसलिए काम शुरू करवाए जाएं। दिनेश ढल्ल का नाम लेने पर दोनों पार्षदों में बहस हो गई। इसी बीच मेयर वनीत धीर ने स्थिति को संभालते हुए बैठक की कार्यवाही जारी रखी और एजेंडा 

माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक कांग्रेस पार्षद ने सदन में एजेंडे की कॉपियां फाड़कर फेंक दी। पार्टी ने बैठक के एजेंडे को लेकर सवाल उठाते हुए इसे लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। जालंधर सेंट्रल से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र बेरी के साथ कांग्रेस के 17 पार्षदों ने बैठक की। इस दौरान हाउस की मीटिंग को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्षदों ने फैसला किया कि हाउस की बैठक के दौरान वे एकजुट रहेंगे और सत्ताधारी पक्ष का विरोध करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!