केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, पैट्रोल-गैस के दाम बढ़ने की बताई वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Mar, 2023 11:25 PM

union petroleum minister shri darbar sahib bowed down

भारत के गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

अमृतसर (सर्बजीत) : भारत के गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेका वहीं गुरबाणी का भी आनंद लिया। इस मौके श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में उन्हें अधिकारियों द्वारा सम्मान चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। 

श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि वह आज यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। इस बीच गैस की कीमतों में बढ़ौतरी बारे पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और गैस के दाम देश की तीन बड़ी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तय करती हैं। पेट्रोलियम-गैस के लिए देश में 50% स्रोत हैं और शेष 50% बाहर से आयात करना पड़ता है। इस वजह से इन कीमतों पर हमारा पूरा नियंत्रण नहीं होता है।
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!