केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

Edited By VANSH Sharma,Updated: 13 Sep, 2025 10:26 PM

union minister of state shobha karandlaje visited the flood affected areas

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बीती शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बीती शाम जिला गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मकौड़ा पत्तन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंत्री को बाढ़ से हुए नुकसान और चल रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

आज सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरदासपुर के गेस्ट हाउस में जिला अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने राहत कार्यों को तेज़ और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती शोभा करंदलाजे ने कहा कि बाढ़ के कारण सीमावर्ती इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये का विशेष वित्तीय पैकेज भी जारी किया है। मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी। साथ ही, केंद्र सरकार हर तरह की तकनीकी मदद भी राज्य को उपलब्ध कराएगी।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, एस.डी.एम. दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और भाजपा नेता बघेल सिंह व रवी करण सिंह काहलों भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!