घरेलू विवाद: चाचा ने भतीजे को मारी गोली, तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2019 09:11 AM

uncle shot nephew

गांव त्यौणा में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

बठिंडा (परमिंद्र): गांव त्यौणा में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया जो कुछ ही समय के बाद सड़क के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। पता चला है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी व उसे सड़क किनारे फैंक दिया।

बठिंडा की सहारा जनसेवा के वर्करों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी जो अभी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस को दी जानकारी में मृतक चरनजीत सिंह (22) के पिता भोला सिंह वासी गांव त्यौणा ने बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह उसका सगा भाई है। उसके सबसे बड़े भाई गुरचरण सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी सुखपाल कौर की शादी गुरजंट सिंह के साथ कर दी गई थी। उनके 4 ब‘चे हैं। करीब & माह से उसके भाई गुरजंट सिंह व भाभी सुखपाल कौर में किसी बात लेकर अनबन रहने लगी जिस कारण सुखपाल कौर ब‘चों को लेकर अलग रहने लगी। आरोपी गुरजंट सिंह को शक था कि उसकी पत्नी को उसके खिलाफ उसके भतीजे चरनजीत सिंह ने ही भड़काया है।

इस कारण वह उसके साथ रंजिश रखता था। गत देर रात्रि गुरजंट शराब पीकर उसके घर के बाहर आया और अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से उसके बेटे चरणजीत सिंह की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना सदर बङ्क्षठडा के प्रभारी एस.आई. हरनेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है व कार्रवाई की जा रही है।गौरलतब है कि अपने भतीजे चरनजीत सिंह को गोली मारने के बाद गुरजंट सिंह पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गया व कुछ ही समय के बाद गांव त्यौणा के नजदीक वह खून से लथपथ हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। पता चला है कि कुछ लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और उसकी दोनों टांगें तथा एक बाजू तोड़ दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!