Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2023 10:19 AM

महिला कैदी के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
चंडीगढ़ : बुड़ैल मॉडल जेल के महिला बैरक में 2 महिला कैदी आपस में भिड़ गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आई हैड महिला वार्डन ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला कैदी ने उसकी वर्दी फाड़ दी। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने हैड वार्डन कांता शर्मा की शिकायत पर मारपीट करने वाली महिला कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला कैदी निर्मया बैरक में एक महिला कैदी का एक अन्य महिला कैदी से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। यह देख वहां तैनात महिला वार्डन तुरंत पहुंच गईं। निर्मया ने वार्डन को भी पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान महिला वार्डन हेड वार्डन के साथ पहुंची तो निर्मया ने उनकी वर्दी फाड़ दी। इसकी शिकायत सेक्टर-49 थाना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने झगड़ा करने वाली महिला कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।