Punjab : पहले विधवा महिला से की दोस्ती और फिर इस शर्मनाक घटना को दिया अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2025 05:40 PM

widow woman raped in ferozepur

थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने विधवा महिला के साथ जबरदस्ती से शरीरिक संबंध बनाने और उसके पश्चात विवाह से मना करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर : थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने विधवा महिला के साथ जबरदस्ती से शरीरिक संबंध बनाने और उसके पश्चात विवाह से मना करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मोनिका पुत्री रमेश कुमार वासी नजदीक बेर साहिब गुरु घर साहिब गुरुहरसहाय ने बताया कि उसका विवाह करीब 2006 में हुआ था और उसके पति की मौत 2019 में हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी जसप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी कांलसा कलां जोनेवा जिला लुधियाना के साथ हुई थी और उसके शरीरिक संबंध भी बन गए थे। जिसके बाद उसने आरोपी जसप्रीत सिंह को विवाह करवाने के लिए कहा, लेकिन कुछ समय पहले जब वह अपने बहन ममता पत्नी सुखदेव सिंह वासी गांव खाईफेमेकी के पास आई हुई थी तो आरोपी जसप्रीत सिंह भी वहां आ गया और उसने वहां पर उसके साथ जबरदस्ती से शरीरिक संबंध बनाए और विवाह करने से मना कर दिया। मामलें की जांच कर रहे बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!