फिरोजपुर रेल मंडल में क‌ई अधिकारियों के तबादले

Edited By Mohit,Updated: 14 Jan, 2021 06:12 PM

transfer of several officers in firozepur railway division

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने आज बताया कि फिरोजपुर मंडल के अनेक अधिकारियों का तबादला हुआ है।

जैतो (रघुनंदन पराशर): मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने आज बताया कि फिरोजपुर मंडल के अनेक अधिकारियों का तबादला हुआ है। उषा किरण को पदोन्नति कर डिविजनल हॉस्पिटल, फिरोजपुर में मुख्य चिकित्सक अधीक्षक के पद पर अमरेन्द्र चटर्जी के रिटायर होने के बाद लगाया गया है। रजनीश कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, फिरोजपुर के पद पर आशीष कुमार की जगह लगाया गया है। आशीष कुमार को पदोन्नति पर दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता में डीआईजी लगाया गया है।

अभिषेक ठाकुर को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,फिरोजपुर के पद पर युसूफ कबीर की जगह लगाया गया है। चंद्रशेखर को मंडल कार्मिक अधिकारी, फिरोजपुर के पद पर जय सिंह की जगह लगाया गया है। विनय कुमार की नियुक्ति वरिष्ठ मंडल अभियंता/II, फिरोजपुर के पद पर हुआ है। उनको सुशील कुमार की जगह लगाया गया है। संजीव कुमार गुप्ता को मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर के पद पर पवनिश कत्तल की जगह लगाया गया है। फिरोजपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के दूसरे पद पर हरदीप कुमार को नियुक्त किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन अधिकारियों की प्राथमिकता अपने-अपने विभागों में रेलवे यात्रियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना होगा।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!