फगवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौ'त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2025 11:22 PM

tragic road accident in phagwara

फगवाड़ा में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गांव खगूड़ें के पास कार व बाईक में हुई भीषण टक्कर के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

फगवाड़ा : फगवाड़ा में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गांव खगूड़ें के पास कार व बाईक में हुई भीषण टक्कर के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्सयूवी कार व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर कार सवार घायलों को स्थानीय अस्पताल भर्ती करवाया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान बलजिंद्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी मेहतपुर, बलाचौर के रूप में हुई है, जबि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं सकी है। वहीं गाड़ी चालक सतनाम सिंह वासी राजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!