बेकाबू कार के साथ दर्दनाक हादसा, बाल-बाल बचा चालक

Edited By Urmila,Updated: 14 Aug, 2024 03:40 PM

tragic accident with uncontrolled car driver narrowly escapes

गत देर रात शेरपुर-बरनाला रोड पर गांव खेड़ी कलां के पास शेरपुर की ओर से जा रही एक कार बेकाबू  होकर वृक्ष से टकरा गई।

शेरपुर (अनीश): गत देर रात शेरपुर-बरनाला रोड पर गांव खेड़ी कलां के पास शेरपुर की ओर से जा रही एक कार बेकाबू  होकर वृक्ष से टकरा गई। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, जब कार पेड़ से टकराई तो कार के अगले हिस्से में आग लग गई। इस हादसे में कार चालक फौजी जोगराज सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी कर्मगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे समय रहते बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

कार के वृक्ष से टकराने और आग लगने की सूचना मिलने पर बलविंदर सिंह बिंदा के नेतृत्व में नशा रोकू कमेटी खेड़ी कलां-शेरपुर के नौजवान और थाना शेरपुर से ए.एस.आई. सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मिट्टी की बाल्टियां भरकर कार को लगी आग पर काबू पाया। थाना प्रमुख बलवंत सिंह बलिंग ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हादसे में गनीमत यह रही कि आर्थिक नुकसान के अलावा कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। वर्णनीय है कि आग बुझाने के लिए नशा रोकू कमेटी और पुलिस पार्टी के प्रयासों की इलाके के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!