दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ली इकलौते बेटे की जान, परिवार में मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jun, 2025 08:32 PM

tragic accident a speeding truck took the life of the only son

नाभा-मलेरकोटला रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक 25 वर्षीय युवक गगनदीप उर्फ घोनी निवासी नाभा की दर्दनाक मौत हो गई। गगनदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और 2 बहनों का भाई था।

पटियाला/नाभा (बलजिन्द्र, खुराना): नाभा-मलेरकोटला रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक 25 वर्षीय युवक गगनदीप उर्फ घोनी निवासी नाभा की दर्दनाक मौत हो गई। गगनदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और 2 बहनों का भाई था। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नाभा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना कोतवाली नाभा के एस.एच.ओ. सरबजीत सिंह चीमा ने जानकारी दी कि ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार के अनुसार गगनदीप उर्फ घोनी घर का सामान लाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था, तभी एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। उस समय बारिश भी हो रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर न तो घायल युवक को अस्पताल ले गया और न ही उसकी मदद की, बल्कि ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया।

परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक पर लोड था। लगातार हो रहे ट्रक और टिप्पर हादसों ने अब एक और परिवार का चिराग बुझा दिया है। शोकसंतप्त परिवार ने मांग की है कि अन्य टिप्पर हादसों की तरह इस मामले में भी सिर्फ ट्रक ड्राइवर ही नहीं, बल्कि ट्रक मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!