Edited By VANSH Sharma,Updated: 06 May, 2025 09:12 PM

यह मुहिम एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह, पीपीएस की निगरानी में चलाई गई।
जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 2 मई से 6 मई 2025 तक महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छेड़छाड़ और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। यह मुहिम एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह, पीपीएस की निगरानी में चलाई गई।
यह कार्रवाई एचएमवी कॉलेज और सेठ हुकम चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के पास दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक की गई। इस अभियान में इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) टीम और फील्ड मीडिया टीम (FMT) का भी सहयोग रहा। एसएचओ डिवीजन नंबर 2 की ओर से नाकाबंदी और सघन चेकिंग की गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छेड़छाड़ और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोककर एक सुरक्षित माहौल बनाना व महिलाओं, लड़कियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान मिले नतीजों के अनुसार कुल 310 वाहनों की जांच की गई है। 33 वाहनों के चालान किए गए और 7 मोटरसाइकिल जब्त की गईं है।
पहचानी गई मुख्य उल्लंघनाएं
- मॉडिफाइड बुलेट बाइक: 4
- तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग): 6
- बिना हेलमेट वाहन चलाना: 8
- बिना नंबर प्लेट के वाहन: 5
- नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाना: 3
यह अभियान जालंधर पुलिस की ट्रैफिक नियमों की सख्ती और आम जनता, खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।