पंजाब में मूसलाधार बारिश से तबाही, 7 गांवों का टूटा संपर्क

Edited By VANSH Sharma,Updated: 02 Aug, 2025 03:21 PM

torrential rains wreak havoc in punjab

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के डैमों में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के डैमों में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते बीते दिन रावी दरिया में भारी मात्रा में पानी आने से दरिया के पार स्थित सात गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़क का अगला हिस्सा पानी की तेज़ धार में बह गया।

PunjabKesari

इस सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से इन गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही प्रशासन की ओर से इन गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया था, जिससे लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। लेकिन अचानक दरिया में जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह सड़क टूट गई है और संपर्क पूरी तरह कट गया है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जैसे ही पानी का स्तर कम हो, इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आवाजाही में आ रही समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रशासन को भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि अचानक आई आपदा से लोगों को परेशान न होना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!