रविदास भाईचारे के भारत बंद को सभी वर्गों का समर्थन

Edited By Vaneet,Updated: 12 Aug, 2019 03:09 PM

tomorrow congress will take to the streets against modi government

दिल्ली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर को तोडऩे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ...

जालंधर(सोनू): दिल्ली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर को तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब में विभिन्न जिलों में रोष स्वरूप रविदास भाईचारे की तरफ से रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर 13 अगस्त को भारत बंद के ऐलान को सभी वर्गों ने समर्थन दिया है। धरने को लेकर जालंधर के सर्किट हाऊस में पंजाब सरकार के नेताओं की जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी मौजूद रहे। 

PunjabKesari

इस मौके चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 13 अगस्त को जो भारत बंद की कॉल दी गई है, उसमें पंजाब सरकार के नेताओं की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के वर्कर कल सड़कों पर उतर कर रविदास भाईचारे का समर्थन देते हुए मोदी सरकार खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!