Edited By Kalash,Updated: 10 Apr, 2025 06:52 PM
नेशनल हाईवे पर सफर करते समय वाहन चालकों को अक्सर टोल प्लाजा से गुजरते समय टोल टैक्स देना पड़ता है।
पंजाब डेस्क : नेशनल हाईवे पर सफर करते समय वाहन चालकों को अक्सर टोल प्लाजा से गुजरते समय टोल टैक्स देना पड़ता है। आपको बता दें कि देश में करीब 1065 टोल प्लाजा हैं। वहीं अगर हम आपको कहें कि आप बिना टोल दिए भी गुजर सकते हैं तो आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि कुछ ऐसे नियम भी हैं जिससे आप बिना टोल दिए भी गुजर सकते हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए टोल निशुल्क भी होता है। आपको बता दें कि अगर आप टोल के नजदीक रहते हैं तो आपको NHAI द्वारा छूट दी गई है, जिसके चलते आपको टोल नहीं देना होगा।
बता दें कि अगर आपका घर टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में है तो आप बिना टोल दिए सफर तक सकते हैं। वहीं इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि आपको इसका सबूत देना होगा। सबूत के तौर पर आप अपने घर के पते का सरकारी दस्तावेज दिखा सकते हैं। वहीं अगर कोई 20 किलोमीटर के दायरे घर होने का सबूत नहीं दिखा पाया तो उसे टोल देना होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here