इन रास्तों की ओर आने वाले जरा सावधान! शाम होते ही... छा जाता है खौफनाक मंजर

Edited By Urmila,Updated: 24 Sep, 2025 11:58 AM

this road becomes dangerous as the evening approaches

शहर के डी.एम.डब्ल्यू. और एकता नगर को जाने वाली सड़क और आसपास का इलाका शाम ढलते ही खतरनाक हो जाता है, क्योंकि यहां आए दिन कोई न कोई वारदात हो रही है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के डी.एम.डब्ल्यू. और एकता नगर को जाने वाली सड़क और आसपास का इलाका शाम ढलते ही खतरनाक हो जाता है, क्योंकि यहां आए दिन कोई न कोई वारदात हो रही है। पिछले 3 महीनों में यहां कई घटनाएं घट चुकी हैं। इनमें एक व्यक्ति मृत पाया गया, जिसके सिर पर चोट थी। मृतक का नाम संजय कुमार (36 वर्ष) बताया गया। यह घटना 4 सितम्बर की है।

करीब 2 महीने पहले यहीं पर ऋशु नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इसी क्षेत्र में करणवीर सिंह नामक व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूटपाट की गई थी। यहां कनैया नामक व्यक्ति ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी चाकू की नोक पर लूट की कोशिश हुई। दिन के समय माहौल ठीक-ठाक रहता है, लेकिन शाम होते ही हालात बेहद खतरनाक हो जाते हैं। दिन में यह इलाका पॉश माना जाता है, पर शाम को आवाजाही घटने पर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। दूसरा, यहां सब्जी मंडी लगने के कारण बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही भी ज़्यादा रहती है।

इलाके की एक और बड़ी समस्या यह है कि यह हिस्सा 2 थानों अनाज मंडी पटियाला और अर्बन एस्टेट पटियाला की सीमा में आता है। इससे लोग अक्सर उलझन में पड़ जाते हैं कि आखिर शिकायत कहां दर्ज कराएं। कई बार तो लोगों को समझ ही नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करें। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पी.सी.आर. की गश्त बढ़ाई जाए और पुल के नीचे एक पुलिस वाहन तैनात किया जाए, ताकि अपराधियों को किसी भी वारदात को अंजाम देने का मौका न मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!