Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 06:39 PM
भगवंत मान की कैबिनेट में फेरबदल होने के बावजूद लुधियाना से एक बार फिर कोई मंत्री नहीं बनाया गया है।
लुधियाना (हितेश) : भगवंत मान की कैबिनेट में फेरबदल होने के बावजूद लुधियाना से एक बार फिर कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। यहां बताना उचित होगा कि पिछली लगभग सभी सरकारों में लुधियाना से एक या ज्यादा मंत्री रहे हैं। यहां तक कि लुधियाना से संबंधित बेअंत सिंह व जस्टिस गुरनाम सिंह मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरूआती दौर में लुधियाना जिला के 13 में से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मुख्यमंत्री की अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि लुधियाना से मंत्री कौन होगा, इसमें जगरांव से लगातार दूसरी बार जीतने वाली सर्बजीत मानूके का नाम सबसे आगे चल रहा था। वहीं पहली बार जीतने वाले या दूसरी पार्टियों से आए विधायकों ने भी मंत्री बनने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन एक बार फिर किसी विधायक को सफलता नहीं मिली।