स्टोर पर सामान लेने आए व्यक्ति के साथ हो गया ये कांड, जो कभी सपने में भी न सोचा होगा

Edited By Radhika Salwan,Updated: 22 Jul, 2024 07:41 PM

this incident happened with a person who came to the store

वह गांव में एक किराने की दुकान पर सौदा लेने के लिए गया था।

बटाला: गांव थरीएवाल में एक दुकानदार द्वारा एक व्यक्ति को तेजधार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल अस्पताल बटाला में इलाज करवा रहे बोबेक सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी थरीएवाल ने बताया कि वह गांव में एक किराने की दुकान पर सौदा लेने के लिए गया था और वहां उसकी दुकानदार से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

संबंधित दुकानदार ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त व्यक्ति ने आगे बताया कि जैसे ही परिवार वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवा दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!