हादसे के बाद बंद हुआ पंजाब में यह Highway, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2025 02:25 PM

this highway is closed in punjab

इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मोगा : मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास फुले वाला से जालंधर जा रही टमाटर से भरी पिकअप ट्रक का अचानक टायर फट गया और संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण सड़क पर टमाटर बिखर गए।

इसके बाद मोगा समाज सेवा सोसायटी के नेता मौके पर पहुंचे और चालक को पिकअप से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और फायर ब्रिगेड की मदद से बिखरे टमाटरों को सड़क के किनारे करवाया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और समाज सेवी संस्था की मदद के बाद यातायात खुलवाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!