निजी स्कूल Teacher के घर चोरों ने बोला धावा, उड़ाई हजारों की नकदी व गहने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2024 10:55 PM

thieves raided the house of a school teacher in hoshiarpur

कस्बा माहिलपुर के वार्ड नंबर आठ लंगेरी रोड पर से अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

गढ़शंकर:  कस्बा माहिलपुर के वार्ड नंबर आठ लंगेरी रोड पर से अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। 

जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस को दी शिकायत में माहिलपुर के वार्ड नंबर 08 लंगेरी रोड निवासी करनैल सिंह ने कहा कि वह और उसकी पत्नी माहिलपुर के एक निजी स्कूल में काम करते हैं। वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे और बच्चे भी स्कूल गए थे। तब अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाकर घर के ताले तोड़कर अंदर अलमारियों के भी ताले तोड़कर अंदर से चाली हजार रुपए की नगदी, एक जोड़ी कान की वाली, एक जोड़ी टोपस, तीन जोडी छोटे टोपस तथा दो जोडी झांजर चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के वारे में हमें घर वापस आने पर मालूम पड़ा। माहिलपुर पुलिस पास चोरी की घटना संबंधी शिकायत कर दी गई  है। जोकि मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!