पंजाब के इन वाहन चालकों की आ गई शामत, बड़े स्तर पर शुरू हुआ Action

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2025 02:27 PM

these drivers of punjab are in trouble

पंजाब के वाहन चालकों के लिए अहम खबर है।

पटियाला(बलजिन्द्र) : आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया ने ओवरलोडेड गाडिय़ों, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा व्यावसायिक उपयोग और टूरिस्ट बसों की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं, ए.आर.टी.ओ. प्रदीप सिंह और प्रवर्तन स्टाफ के साथ मिलकर राजपुरा-चंडीगढ़ और राजपुरा-अंबाला रोड पर बीती शाम और देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के चालान किए और कुल 8 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 21 ओवरलोडेड ट्रकों, व्यावसायिक उपयोग में लाई जा रही 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निर्धारित मानक से अधिक चौड़ाई का सामान ढोने वाले 3 अन्य वाहन शामिल थे।

बबनदीप सिंह वालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के तहत परिवहन विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि जहां स्कूल के बच्चों की आवाजाही सुरक्षित हो, वहीं सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन भी सख्ती से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन को सडक़ सुरक्षा नियमों और स्कूल सेफ व्हीकल पॉलिसी का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

आर.टी.ओ. ने कहा कि सडक़ सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने पर गंभीर हादसे होते हैं और कई बार किसी की कीमती जान चली जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ओवरलोड वाहन, निर्धारित ऊँचाई से ज्यादा माल ले जाने वाले, ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग, टूरिस्ट बस के परमिट का गलत इस्तेमाल करने वाले तथा बिना दस्तावेज पाए गए वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!