राखी के दिन परिवार में मचा कोहराम, जवान बेटे को यूं खींच ले गई मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 19 Aug, 2024 05:43 PM

there was chaos in the family on rakhi day

आज राखी के त्यौहार के मौके पर एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके इकलौते जवान बेटे की हादसे में मौत हो गई।

तरनतारन : आज राखी के त्यौहार के मौके पर एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके इकलौते जवान बेटे की हादसे में मौत हो गई। घटना विधानसभा हलका खडूर साहिब के अधीन गांव फतियाबाद की है। जहां से युवक रूपिंदर सिंह (21) अपने दोस्तों के साथ बाबा बकाला रक्खड़ पुण्य मेला देखने जा रहा था, रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जवान परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी इकलौती बहन ने मृतक भाई की कलाई पर राखी बांधी और परिवार ने जवान बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी।

यह भी पता चला है कि परिवार ने जवान बेटे की मौत पर पुलिस कार्रवाई नहीं की है। मृतक युवक रुपिंदर सिंह (21) अपने दोस्तों के साथ घर से बाबा बकाला रक्खड़ पुण्य मेला देखने के लिए गया था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!